15 नवंबर को गांव-गांव में मनाई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

– जनजाति विकास मंच की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

झाबुआ 17 अक्टूबर। स्थानीय वनवासी कल्याण आश्रम पर जनजाति विकास मंच की जिला बैठक संपन्न हुई, इसमें जिले भर के प्रत्येक विकास खंड से कार्यकर्ता उपस्थित हुए। भगवान बिरसा मुंडा जयंती जनजाति गौरव दिवस 15 नवंबर सहित विभिन्न योजनाअों को लेकर बैठक संपन्न हुई। इस बार पूरे समाज में बिरसा दिवाली के रूप में भगवान बिरसा मुंडा जयंती को मनाएं ऐसा आग्रह किया गया साथ ही जनजाति विकास मंच प्रत्येक गांव में भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाएगा। जनजाति विकास मंच की जिला बैठक में अखिल भारतीय युवा कार्य प्रमुख आदरणीय श्री वैभव जी सुरंगे, प्रांत संगठन मंत्री सेवा भारती एवं जनजातीय कार्यपालक श्री रूप सिंह जी, जनजातीय कार्य प्रमुख श्री कैलाश जी अमलियार, जनजाति कार्य पालक श्री खेम सिंह जमरा, जनजाति विकास मंच के श्री संजय जी भाबर, विभाग युवा कार्य प्रमुख श्री गौरसिंह जी कटारा, हरबनजी, श्री रतन सिंहजी डावर, अल्केशजी मेडा, श्री बाल सिंह मसानिया, श्री शैलेंद्र सोलंकी, भानु भूरिया, उमेश डामोर, कैलाश डामोर, भारत दामनिया, नानसिंह बिलवाल, यशवंत बामनिया, रमसू पारगी, दीवान डामोर व अन्य कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित मंच के पदाधिकारी।