विधायक मुकेश पटेल ने टीकाकरण में पहुंचे दिव्यांग बालक को जब पहनाई माला

follow us – https://www.facebook.com

आलीराजपुर। खसरा और रूबैला टीकाकरण का शुभारंभ विधायक अालीराजपुर मुकेश पटेल व नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने किया। सर प्रताप उत्कृष्ट विद्यालय अालीराजपुर में आयोजित अभियान के शुभारंभ अवसर पर विधायक पटेल ने समस्त जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे अपने 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराए। उन्होंने बच्चों से भी कहा कि वे स्वयं तो टीकाकरण कराए अपने दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित करें। नपा अध्यक्ष पटेल ने सभी को टीकाकरण का महत्व बताया तथा सभी अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वे भी आगे आए और अपने बच्चों को टीकाकरण कराए। विधायक पटेल तथा नपा अध्यक्ष पटेल ने स्कूल परिसर में तैयार किए गए टीकाकरण कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पहली कक्षा के नन्हें दिव्यांग विद्यार्थी बालक देवा को टीकाकरण कर अभियान का शुभारंभ हुआ। विधायक पटेल ने दिव्यांग देवा के लिए कैलिपर अथवा अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बालक को माला भी पहनाई। विधायक ने बालक को अपनी ओर से प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में बच्चों का टीकाकरण कर उन्हें प्रमाण पत्र तथा चाकलेट का वितरण किया गया। अभियान के तहत जिले में दो लाख से अधिक बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।

LIKE FB PAGE https://www.facebook.com

कमेंट करें/ दोस्‍तों के साथ शेयर करें।