बनारस या गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी ?

नई दिन्ल्‍ली. प्रियंका गांधी वाड्रा को अचानक से सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनाकर कांग्रेस पार्टी में एक जोश की लहर दौड़ गई है. इसकी एक वजह कांग्रेस पार्टी में समय-समय पर उठती मांग है. पार्टी के कई दिग्गज नेता प्रियंका को राजनीति में लाने की बात करते रहे हैं. अब अटकले हैं कि पार्टी उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से मैदान में उतार सकती है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के ट्वीच से तो यही संकेत मिल रहा है.

गुरुवार को कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, मोदीजी और अमित शाह ने कांग्रेस मुक्त भारत का आह्वान किया था. प्रियंका गांधी की अब उत्तर प्रदेश (पूर्वी) की राजनीति में आने से हम देखेंगे …. मुक्त वाराणसी? …. मुक्त गोरखपुर? राजनीतिक गलियारों में इन दिनों अटकले हैं कि प्रियंका को पूर्वी यूपी की किसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा. इस तरह की चर्चाओं का भी बाजार गर्म है कि उन्हें पीएम मोदी के खिलाफ पार्टी वाराणसी से अपना चेहरा बना सकती है.

LIKE FB PAGE https://www.facebook.com

कमेंट करें/ दोस्‍तों के साथ शेयर करें।