आलीराजपुर।
विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक सुलोचना रावत का टिकट काटने और उनके पुत्र विशाल रावत के जोबट विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बहार का रास्ता दिखा दिया था। प्रदेश कांग्रेस ने छ:माह बाद पूर्व विधायक सुलोचना रावत व पुत्र युवा कांग्रेसी नेता विशाल रावत सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं का निष्कासन समाप्त कर दिया है। मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्र क्रमांक 987/19 व 988/ 19 जारी कर सुलोचना रावत और उनके पुत्र विशाल रावत सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रताप सिंह रावत डाबड़ी, सवेसिंह तोमर सरपंच बड़ी सर्दी व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कट्ठीवाड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष जोशी, रफीक शेख, भूपेंद्र चौहान भाबरा,बृजेश खंडेलवाल आम्बुआ, तरुण जैन जोबट, वीरेंद्र जैन भाबरा ,फारुख खत्री पार्षद जोबट, नरेंद्र मंडलोई सरपंच जोबट, फरीद शेख व पूर्व जनपद अध्यक्ष सरदार अजनार का निष्कासन समाप्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पत्र जारी कर निष्कासन समाप्ति की बात कही। कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित कर सहभागीदारी से कार्य करने के लिए सुलोचना रावत व कार्यकर्ताओं को आदेशित किया।
Latest news
- 9 जून को भगवान बिरसा मुंडाजी की शहादत दिवस पर कोल जनजाति महासम्मेलन, विधायक शरद कोल ने ली बैठक
- पत्नी के प्राइवेट पार्ट में हाथ डाला, स्तनों को नाखूनों से नोंचा
- क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की 8 जून को रिंग सेरेमनी, दुल्हन के बारे में जानिए
- डीजीएम विद्युत वितरण कंपनी की 2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
- देवास में पुलिस की अनोखी कार्रवाई: बाराती बनकर जब्त किए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली
- मध्य प्रदेश में बड़ा फेरबदल: 4 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हटाया गया
- जॉनसन कंट्रोल्स-हिताची की इंदौर में ‘एक्सचेंज’ कार्यशाला
- मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने दिए मंंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR के आदेश
- कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने वाले मंत्री विजय शाह के 5 विवादित बयान
- मंत्री शाह के खिलाफ थाने पहुंची कांग्रेस, पटवारी ने पीएम को लिखा लेटर
