आलीराजपुर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन दिनों सदस्यता अभियान को लेकर जिले के प्रभारी के रूप में मनीष शुक्ला आजादनगर व सह प्रभारी मांगीलाल चौहान उदयगढ़ को बनाया गया है। वहीं सदस्यता अभियान को जोर शोर से प्रारंभ करने के लिए जिला भाजपा द्वारा 29 जून को जिला भाजपा कार्यालय पर जिला भाजपा कार्यकारिणी की एक बैठक रखी गई है। जिसमें सांसद गुमानसिंह डामोर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह व जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। बैठक सुबह 11 बजे होगी। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए सदस्यता अभियान के प्रभारी मनीष शुक्ला ने बताया कि बैठक में सांसदए पूर्व विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, जिपं सदस्य, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारीगण, भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्यगण, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री मोर्चे के जिलाध्यक्ष व प्रकोष्ठों के संयोजक अपेक्षित रहेंगे। शुक्ला ने बताया कि सभी मंडलो में सदस्यता अभियान के तहत 40 हजार नए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।
Latest news
- 9 जून को भगवान बिरसा मुंडाजी की शहादत दिवस पर कोल जनजाति महासम्मेलन, विधायक शरद कोल ने ली बैठक
- पत्नी के प्राइवेट पार्ट में हाथ डाला, स्तनों को नाखूनों से नोंचा
- क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की 8 जून को रिंग सेरेमनी, दुल्हन के बारे में जानिए
- डीजीएम विद्युत वितरण कंपनी की 2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
- देवास में पुलिस की अनोखी कार्रवाई: बाराती बनकर जब्त किए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली
- मध्य प्रदेश में बड़ा फेरबदल: 4 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हटाया गया
- जॉनसन कंट्रोल्स-हिताची की इंदौर में ‘एक्सचेंज’ कार्यशाला
- मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने दिए मंंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR के आदेश
- कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने वाले मंत्री विजय शाह के 5 विवादित बयान
- मंत्री शाह के खिलाफ थाने पहुंची कांग्रेस, पटवारी ने पीएम को लिखा लेटर