नई दिल्ली। साल 2020 के पहले दिन सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खास रहा। रुपए में मजबूती के कारण 1 जनवरी 2020 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 10 ग्राम सोने का भाव 131 रुपए घट गया। वहीं चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई। एक किलोग्राम चांदी का दाम 590 रुपए कम हुआ। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें प्रति 10 ग्राम 39,818 रुपए रही, जबकि चांदी का दाम एक किलोग्राम 47,655 रुपए रहा।
