कालिका माता मंदिर के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने दो लोगों को टक्कर मारी, पैर में आई गंभीर चोट



झाबुआ 24 अक्टूबर। दक्षिण मुखी मां कालिका माता मंदिर के सामने थोड़ी देर पहले एक तेज गति से आ रही बोलेरो वाहन ने मंदिर के सामने खड़े दो लोगों
को टक्कर मार दी। वाहन पर मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ था। घायलों में एक यातायात पुलिसकर्मी और क दर्शनार्थी शामिल है। दोनों ही लोगों को पैर में
गंभीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।अनियंत्रित बोलेरो मंदिर की दीवार में जा घुसी। हादसे के बाद वाहन चालक
गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घटना के समय मंदिर के आसपास लोगों की काफी भीड़ थी। एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया।
[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *