जनजाति विकास मंच झाबुआ ने निकाली वाहन रैली



झाबुआ 09 नवंबर।

भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती 15 नवम्बर के उपलक्ष्य में जनजाति विकास मंच झाबुआ ने आज सोमवार को जनजाति दिवस को गौरव से मनाने के लिए समाज में जनजागृति के उद्देश्य से वाहन रैली निकाली। वाहन रैली के पूर्व सभी कार्यकर्ता वनवासी कल्याण परिषद आश्रम पर निर्धारित समय पर एकत्रित हुए जहां पर सभा का आयोजन हुआ, सभा के पश्चात वहां से वाहन रैली की शुरुआत हुई। वाहन रैली गोपाल कॉलोनी, राजगढ़ नाका, बीआरसी तिराहा, आजाद चौक मेन रोड, बाजार होते हुए बस स्टैंड पहुंची,जहां पर टंट्या भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और मुख्य वक्ता संजय भाभर के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह जी गामड़ सेवानिवृत्त जिला अधिकारी थे। कार्यक्रम में खेम सिंह जी जमरा पालक जनजाति विकास मंच झाबुआ, लक्ष्मण सिंह जी नायक जिला अध्यक्ष भाजपा, बबलू जी सकलेचा मंडल अध्यक्ष भाजपा, मनोज जी अरोड़ा,रतन जी डावर, पुर्वेश जी कटारिया, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *