इंदौर में भाजपा कार्यालय पर जीत का जश्न शुरू

इंदौर 10 नवंबर। मध्यप्रदेश में उपचुनाव में प्रारंभिक रूझानों में भाजपा को बढ़त मिल रही है। प्रदेश की प्रमुख चर्चित सीटों में से एक सांवेर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू पर लगातार बढ़त बना रखी है। जीत की अोर बढ़ रहे तुलसी के कदम से भाजपा कार्यकर्ताअों में उत्साह का माहौल है। इंदौर में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताअों के द्वारा जीत के मद्देनजर जश्न भी मनाना शुरू कर दिया गया है। डोल पर भाजपा कार्यकर्ता यहां जश्न मनाते नजर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =