उपचुनाव परिणाम पर बोले दिग्विजय : नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया

भोपाल।  मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों के अब तक आये नतीजों (Byelection Result) के बाद भाजपा (BJP) में जीत का जश्न शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस (Congress) में मायूसी छाई हुई है। इस बीच कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में नोटतंत्र जीत गया लोकतंत्र हार गया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने सुबह कहा था कि यह उपचुनाव लोकतंत्र और नोटतंत्र के बीच था, जनता और प्रशासन के बीच था। उपचुनाव में नोटतंत्र जीत गया लोकतंत्र हार गया। उन्होंने ईवीएम पर फिर सवाल उठाये। पूर्व सीएम ने आगे कहा है कि बुधवार को आयोजित विधायक दल की बैठक में सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया है। बैठक में परिणामों का विश्लेषण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − eight =