गुना जिले के मेरियाखेड़ी ग्राम में खदान धंसी, चार महिलाएं घायल

राजेन्द्र सिंह

भोपाल।

गुना जिले की चांचौड़ा विकासखंड के ग्राम मेरियाखेड़ी में खदान धँसने की खबर से सनसनी फैल गई। हुआ यूं कि मंगलवार दोपहर अचानक खदान धंसने से 4 महिलाएं उसमें दब गई। खबर फैलते ही प्रशासन सकते में आ गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार खदान धंसते ही चारों महिलाओं ने किसी तरह एक दूसरे को बचा लिया। उनमें एक महिला को ज्यादा चोट आना बताया गया है। गुना जिला कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी राजेश कुमार सिंह घटना स्थल पर जा पहुंचे। लोगो का कहना था कि खदान में महिलाओं की संख्या अधिक थी। बाकी अन्य महिलाओं के खदान में दबे होने की आशंका में  प्रशासन ने घटना स्थल पर दो जेसीबी लगाकर खुदाई शुरू कर दी। अपनी मीटिंग छोड़कर विधायक लक्ष्मण सिंह भी मेरियाखेड़ी जा पहुंचे। पूर्व विधायक ममता मीणा भी मौके पर जा पहुंचीं। 

तीन घण्टों की मशक्कत के बाद भी कोई और महिला खदान में नहीं मिलने पर उपस्थित प्रशासन और लोगों ने राहत की साँस ली और खदान को वापस अच्छी तरह भरने का निर्देश देने के बाद अधिकारी वापस लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =