Latest news

स्कूलों को खेल सामग्री खरीदी के लिए राशि नहीं हुई जारी, सप्लायर तैयार



योजना खेले इंडिया – खिले इंडिया के तहत मिलेगी राशि

पिछली बार सप्लायरों ने सामग्री देने के नाम पर किया था खेल

विकास कटारिया

झाबुआ।

जिले के 1977 प्राइमरी और 430 मिडिल स्कूलों के बच्चों के लिए खेल सामग्री खरीदी जाना है। प्रत्येक प्राइमरी स्कूल को 5 हजार और प्रत्येक मिडिल स्कूल के लिए 10 हजार रुपये जारी होंगे। इस तरह कुल करीब डेढ़ लाख रुपये जारी किए जाएंगेे। फिलहाल स्कूलों के खातों में पैसा नहीं आया है और इसी का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि खरीदी को लेकर सारी तैयारी सप्लायरों ने कर ली है। जैसे ही स्कूलों के खातों में पैसा पहुंचेगा, इसे तुरंत ठिकाने लगा दिया जाएगा। एेसा इसलिए कहना पड़ रहा है कि क्योंकि पिछले साल भी एेसा ही हुआ था। सामग्री के नाम पर महज खानापूर्ति की गई और करोड़ों रुपये का खेल सप्लायरों ने किया। खेले इंडिया-खिले इंडिया योजना के तहत राशि स्कूलों में पहुंचती है लेकिन खिलते सिर्फ सप्लायरों के चेहरे ही हैं। झाबुआ में सप्लायरों ने योजना के तहत स्कूलों में आने वाली इस राशि के लिए अपनी कार्य योजना बना ली है और हर स्तर पर सभी को साधने का काम जारी है।

एक नजर में

कुल स्कूल – 2407

प्राइमरी – 1977

मिडिल – 430

प्रत्येक प्राइमरी स्कूल को – 5 हजार मिलेंगे

प्रत्येक मिडिल स्कूल को – 10 हजार मिलेंगे

स्कूलों को खेल सामग्री खरीदना है

सत्र समाप्ति की अोर…

शिक्षा सत्र समाप्ति की अोर है, एेसे में योजना के तहत जारी होने वाली करीब डेढ़ करोड़ की राशि के औचित्य पर भी सवाल है। समय पर यदि राशि जारी होती और स्कूलों के द्वारा खेल सामग्री खरीदी जाती तो इसका लाभ विद्यार्थियों को होता लेकिन कोरोनाकाल के कारण सब कुछ गड़बड़ा गया। स्कूल बंद रहे एेसे में खरीदी के नाम पर अब खेल कर सप्लायरों को जरूर लाभ मिलेगा। साल 2019 में अगस्त-सितंबर में खेल सामग्री स्कूलों में पहुंच गई थी।

अभी राशि जारी नहीं हुई है। खरीदी के लिए किसी पर दबाव जैसी कोई बात नहीं है। सामग्री की गुणवत्ता आदि सहित अन्य बिंदुअों की शिकायत मिली तो क्रॉस चेक करवा लेंगे।

– एलएन प्रजापति, डीपीसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *