कोलकाता। भाजपा और सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने की घोषणा कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों ने की है। रविवार को कोलकाता में वाम मोर्चा के अध्यक्ष विमान बसु, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) राज्य कमेटी के सचिव डॉ.सूर्यकांत मिश्रा, सीपीआई के स्वपन बंद्योपाध्याय, आरएसपी के मनोज भट्टाचार्य और फॉरवर्ड ब्लॉक के नरेन चट्टोपाध्याय के साथ कांग्रेस की बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी आदि ने बैठक के बाद यह निर्णय लिया। कांग्रेस और वाम मोर्चा के बीच इस माह के अंत तक सीटों का बंटवारा होने की संभावना है।

