गुना।
गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर राज्य कर्मचारी संघ के जिला कार्यालय पर भारतीय मजदूर संघ के गुना एवं अशोकनगर जिला के विभाग प्रमुख धर्मस्वरूप भार्गव ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय उपाध्यक्ष प्रद्युमन कुमार सोनी, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सुरेश रघुबंशी, सेवा निवृत्त कर्मचारी नेता बृज नारायण शर्मा, राज्य कर्मचारी संघ जिला कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव, जिला सचिव कृष्ण गोपाल मीना, सहसचिव रविप्रकाश व्यास, वरिष्ठ कर्मचारी नेता भगवत प्रसाद ओझा, विष्णु प्रसाद शर्मा, गुना व्लाक अध्यक्ष यशवंत सिंह रघुबंशी,राजेन्द्र शर्मा, तहसील अध्यक्ष अनिल शर्मा,राधेश्याम शिवहरे, तहसील सचिव रामेश्वर गहलोत, तहसील कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सोनी, देवेन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
अंत मे राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव कृष्ण गोपाल मीना ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।