झाबुआ।
भारत देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को साकार करने की दिशा में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के वैज्ञानिकों ने जवाहर मॉडल का विकास किया, वैज्ञानिक और छात्रों के प्रयास से विकसित इस मॉडल के सूत्रधार सदस्यों में झाबुआ निवासी शिवम प्रमुख है 72 वें गणतंत्र दिवस पर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार बिसेन ने शिवम वाजपेई को इस उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया शिवम की इस उपलब्धि पर नगर वासियों ने परिजनों को बधाई दी।
