राघोगढ़ नगर पालिका में विधायक की मौजूदगी में फहराया उल्टा राष्ट्रध्वज : भाजपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन



एक्सक्लुसिव

राजेंद्र सिंह
भोपाल।

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राघौगढ़ नगरपालिका में नगरपालिका अध्यक्षा द्वारा झंडा वंदन का आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्य रूप से राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह सहित नगरपालिका के समस्त कर्मचारी उपस्तिथ थे। कार्यक्रम में झंडा वंदन के दौरान शासकीय नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए उल्टा झंडा फहरा दिया गया।
ऐसा आरोप लगाते हुए राघोगढ़ भाजपा की युवा इकाई के मण्डल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है।


ज्ञापन सौंपने वालो में भारतीय जनता पार्टी वार्ड नंबर 3 के पार्षद दिलावर खान मंसूरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र कुमार वास्त्री, बृजेश कुमार धाकड़, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार वास्त्री, दुर्गेश शरण, विक्रांत राजपूत, सावन रावत, गणेश सैनी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्थानीय सोशल मीडिया में इस प्रकार का वीडियो और फोटो भी वाइरल हो रहे हैं।
इस बारे में नगर पालिका का पक्ष जानने के लिए राघोगढ़ के प्रभारी सीएमओ हरीश श्रीवास्तव से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *