राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का बीनागंज में स्वागत




चांचौड़ा।

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया का मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की चाचौड़ा इकाई द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

समारोह का शुभारंभ संघ के आराध्य भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर किया गया। अतिथियों का स्वागत साफा पहनाकर शाल श्रीफल भेँट कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष मोहन पालीवाल ने की। आभार तहसील सचिव पंकज श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।स्वागत भाषण ब्लाक अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद शर्मा ने दिया। संचालन संघ के जिला सचिव कृष्ण गोपाल मीना ने किया।

मंच पर प्रदेश अध्यक्ष सिसोदिया के अलावा सेवा निवृत्त कर्मचारी नेता जगदीश श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष मोहन पालीवाल, दिनेश श्रीवास्तव, जयप्रकाश शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा आदि मौजूद थे।
इस अबसर पर मुकुट विहारी प्रजापति, अनिता शर्मा, हुकुमसिंह मीना, सविता जैन, अतरसिंह मीना, प्रताप शाक्य, पूरण सिंह चंदेल, सुमन्त सिंह मीणा, कमलेश मीना, उषा साहू, नदीम, खुमान सिंह, सहित बड़ी संखया में कर्मचारी मौजूद रहे।

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *