कर्मचारियों ने माँगा एक देश एक वेतमान




राजेंद्र सिंह
भोपाल

राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक उदयपुर में चल रही है। बैठक में पहले दिन की कार्रवाई में सर्वसम्मति से कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भारत सरकार से “एक देश एक वेतनमान” की माँग की है।

उदयपुर स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की केंद्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय ( 20-21 मार्च) बैठक जारी है।प्रथम सत्र की बैठक में अध्यक्षता विपन डोगरा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई। इस बैठक में विशिष्ट अतिथि प्रतीक सिंह राणावत भारतीय मजदूर संघ रहे। महासंघ की बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं वेतन भक्तों व रुके महंगाई भत्ते, पुरानी पेंशन प्रारम्भ करने, एक देश एक वेतनमान/समान भत्ते, एक समान सेवा उम्र, निजीकरण का विरोध, महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा इत्यादि मुद्दों पर भी मंथन किया गया। इन मुद्दों पर भारत सरकार को प्रेषित करने हेतु एक विस्तृत ज्ञापन का प्रारूप भी तैयार किया गया। विपिन डोगरा द्वारा संगठन की रीति-नीति एवं विभिन्न राज्यों में संचालन संबंधी बाधाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। विष्णु वर्मा राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा विभिन्न राज्यों में कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रकाश डाला गया एवं निवारण हेतु राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया गया।
बैठक में 12 राज्यों के महामंत्री, अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य सहित 32 प्रतिनिधि उपस्थित रहे। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह धाकड़, प्रदेश महामंत्री राकेश शर्मा, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया, महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अश्विन सूर्यवंशी, सहित केरल, त्रिपुरा
आदि प्रदेशों के प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।
कार्यसमिति की बैठक के द्वितीय दिन 21 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ के हिरेनभाई पंड्या कार्यकारिणी को संबोधित करेंगे।

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *