इंदौर में नगर सुरक्षा समिति ने डॉक्टर्स के क्लीनिक के बाहर बनाई रंगोली, कहा thanks

अनूठी पहल

इंदौर।
आज नगर सुरक्षा समिति थाना तिलक नगर ने इस महामारी में अपनी सेवा दे रहें
डॉक्टर का रंगोली बना कर धन्यवाद दिया। इस दौरान पुष्प वर्षा भी समिति सदस्यों ने डाक्टरों पर की। समिति के
सदस्य ने डॉक्टर प्रिया जोशी
प्रकाश जोशी गोयल नगर ,
डॉक्टर शिखर नाहर कनाडिया रोड, डॉक्टर जी एस सेतिया कनाडिया रोड , डॉक्टर मधुकर गुप्ता तिलक नगर , डॉक्टर धर्मेन्द्र झवर तिलक नगर ,डॉक्टर प्रवीण जैन वंदना नगर आदि का आभार समिति के संयोजक राजेश जैन, उप थाना संयोजक चन्द्रशेखर पाल ने माना। राघवेंद्र शर्मा, पवन सैनी, प्रवीण जैन, अशोक पाँचाल, नरेन्द गुप्ता रोहित खलिफा , संजय जैन, गौरव जैन आदि सदस्य उपस्थित थे।