Latest news

गुना के पत्रकारों ने फिर रचा इतिहास, बड़ी उपलब्धि की घोषणा



एक्सक्लूसिव

राजेंद्र सिंह
भोपाल।

गुना के पत्रकारों ने कोरोना काल मे एक वाट्सएप ग्रुप को माध्यम बनाकर अपने दिवंगत साथियों के आर्थिक पुनर्वास हेतु प्रत्येक परिवार को 2 लाख प्रति परिवार से अधिक रकम देकर उन्हें आर्थिक सम्बल प्रदान किया। जिसकी सम्पूर्ण देश में वाहवाही हो रही है। इस उपलब्धि के चर्चे थमे नहीं थे कि इसी ग्रुप के सदस्यों ने एक ओर बड़ा धमाका कर दिया है। प्रेस ग्रुप की नई उपलब्धि में एक दो मंजिला सर्व सुविधायुक्त पत्रकार भवन बनाने की घोषणा हो गई है।
लंबे समय से कलमकारों द्वारा गुना में पत्रकार भवन के लिए सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से माँग की जा रही थी। रविवार को पत्रकारों ने खुद ही अपना विशाल पत्रकार भवन बनाने का शंखनाद कर दिया।
गुना में कोरोना काल मे पत्रकारों के भामाशाह बनकर उभरे पत्रकार आनन्द सिंह लोढ़ा ने अपने माता पिता स्व. देवेंद्र सिंह लोढ़ा ओर श्रीमती मधुरानी सिंह की स्मृति में नगर के प्राइम लोकेशन में 2 हजार स्क्वायर फीट भूमि देने की घोषणा की है। साथ ही पत्रकार भवन निर्माण प्रारम्भ करने के लिए 5 लाख 55 हजार रु नकद राशि देने की घोषणा भी की है। उनकी इस घोषणा को अन्य दानवीर पत्रकारों ने भी हाथोंहाथ लिया और तुरन्त ही अपनी अपनी तरफ से अपने अपने योगदान की झड़ी लगा दी।
उल्लेखनीय है कि गुना के पत्रकार कोरी घोषणा नहीं करते बल्कि 24 घण्टे में उस पर अमली जामा पहना देते है।

  1. बारेलाल धाकड़ 51000
  2. शेखर उप्पल (बाटर कूलर)
  3. मनोज चोकसे 5500
  4. मनोज यादव 5500
  5. राजेश जोशी 5500
  6. टोनी शाह 5500
  7. पंकज श्रीवास्तव 11000
  8. ध्रुव झा 5000
  9. सुनील शर्मा मधुसूदनगढ़ 5500
  10. वृजेश श्रीवास्तव चांचौड़ा 5500
    समाचार लिखने तक दानदाताओं की घोषणा जारी थी।
    पत्रकारिता से 105 वर्ष का नाता
    मुख्य घोषणा कर्ता मणिधारी टाइम्स के स्वामी, मुद्रक, सम्पादक, पत्रकार एवम व्यवसायी आनंद सिंह लोढ़ा ने बताया कि उनके परिवार का पत्रकारिता से 105 वर्षों पुराना रिश्ता है वे उसी रिश्ते को निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *