मंत्री के कुक्कुटासन के आगे सांसद ने जोड़े दोनों हाथ



योग दिवस

राजेंद्र सिंह भोपाल।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज प्रदेश भर में लोगों ने योगासन किये। इसी दौरान एक मजेदार वाकया हुआ । जब एक मंत्री ने योगासन करके वहाँ के साँसद को भी योग के आसन करने को कहा तो साँसद ने मंत्री महोदय के सामने दोनों हाथ जोड़ दिए। वहीं विद्या भारती संस्था ने दावा किया है कि उसके साथ 4 लाख लोगों ने आभासी तरीके से योग करके इस आयोजन में भाग लिया। इन सीजर लाख लोगों में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी शामिल हैं।
घटना आज सुबह सात बजे की और उज्जैन शहर की है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर भर में कई आयोजन किये गए। फ्रीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय “लोकशक्ति” में भी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता योग करने पहुँचे।
यहाँ उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव ने 5 मिनिट तक शीर्षासन किया। इसके बाद मयूरासन, कुक्कुटासन भी किये। इसके बाद उन्होंने उज्जैन आलोट साँसद अनिल फिरोजिया को भी योग आसन में हाथ दिखाने को आमंत्रित किया तो साँसद फिरोजिया ने मंत्री के सामने दोनों हाथ जोड़ दिए। यह घटना देखकर उपस्थित लोग खिलखिलाकर हँस दिए।

Latest News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *