”गौहत्या के विरोध में जन आक्रोश, चांचौड़ा रहा पूर्णतः बन्द “



राजेन्द्र सिंह
भोपाल।

मध्यप्रदेश को शांति का टापू कहा जाता है किन्तु असामाजिक तत्वों द्वारा प्रदेश की आबोहवा बिगाड़ने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
ऐसे ही मामले में चांचौड़ा में दो युवकों द्वारा बछिया को उठा लिया गया तो लोगों के धैर्य ने जबाव दे दिया। फलस्वरूप चांचौड़ा बन्द किया गया।

पुलिस के अनुसार कमलपुर डांग से अरबाज खान और उसका एक अन्य साथी मोटर सायकल पर गाय की बछिया को उठाकर भाग गए। ग्रामीणों ने पीछा भी किया किन्तु आरोपी निकल भागने में सफल रहे। बछिया के मालिक ने थाने में तत्काल रिपोर्ट भी कर दी थी। लोगों का कहना है कि अरबाज ओर उसके साथियों ने गौकशी की है। आरोपी के परिवार द्वारा मीट का धंधा भी किया जाता है।
पुलिस प्रशासन के सुस्त रवैये के खिलाफ बुधवार को लोगों ने एकमत होकर चांचौड़ा बन्द का आह्वान किया और एस डी एम वीरेंद्र सिंह बघेल को एक ज्ञापन सौंपा।
अपराधियो के हौसले इतने बुलन्द है की इसके पूर्व भी एक युवक द्वारा गाय के साथ दुष्कर्म किया गया था। यह कुकर्म एक cctv में दर्ज हो गया था। कुछ दिनों पूर्व एक गायों से भरा हुआ ट्रक भी पकड़ा गया था। डाक पार्सल के इस ट्रक में 48 गाय के बछड़े पकड़ाए गए किन्तु वह ट्रक एवम आरोपी सभी आसानी से छूट गए। हिन्दू समाज उक्त घटनाओं से आक्रोशित हो गया। इसके कुछ वर्ष पूर्व भी चांचौड़ा में ही एक परिवार को कथित रूप से गौ माँस पकाते हुए पकड़ा गया था। उक्त बीफ को जाँच हेतु सागर भी भेजा गया था। बाद में मामला ठंडा पड़ गया था।
फिलहाल आक्रोशित गौ भक्तों एवम सकल हिन्दू समाज ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के वीरू5 कठोर कार्यवाही करने एवम रासुका लगाने हेतु ज्ञापन दिया है।

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *