मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगा 12 माह का डीए



एक्सक्लुसिव

राजेंद्र सिंह
भोपाल।

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को डीए पर 12 महीने का एरियर मिलेगा। इस बारे में आज कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव से चर्चा के उपरांत सहमति बन गई है। इस बारे में शीघ्र ही आदेश जारी होंगे।
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले 23 विभिन्न मांगों को लेकर तीन स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया था। 27 जुलाई को भोपाल में जब ज्ञापन सौंपा गया तो सरकार की ओर से मुख्यसचिव इकबाल सिंह बैस ने कर्मचारी संघ के 4 सदस्यीय प्रतिनिधि।मंडल को बातचीत के लिए बुलाया था। आज गुरुवार को अपरान्ह साढ़े तीन बजे बैठक शुरू हुई जो ठीक चार बजे समाप्त हुई। बैठक में इन्क्रीमेंट पर मिलने वाले डीए के एरियर भुगतान पर सहमति बन गई है। साथ ही एक अन्य मांग जिसमें प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की बात थी, उस पर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री से चर्चा करके शीघ्र ही आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है। मुख्यसचिव से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मण्डल में कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया, महामंत्री हेमन्त श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवपाल सिंह एवं भोपाल संभागीय अध्यक्ष मुरारीलाल सोनी थे। यह जानकारी देते हुए मुरारीलाल सोनी ने बताया कि शेष अन्य मांगों पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार करने का दिलासा सरकार ने दिया है। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यसचिव से प्रदेश सरकार के मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। गुना के जिला सचिव कृष्ण गोपाल मीणा ने बताया कि यह सरकार की सहृदयता और कर्मचारी एकता की जीत है।

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *