युवक कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन हुआ



गजराज सिंह मीणा
राजगढ़ ब्यावरा।

गुरुवार को ब्यावरा के वल्लभ गार्डन में जिला स्तरीय युवक कांग्रेस कार्यसमिति सम्मेलन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश प्रभारी युवक कांग्रेस शेष नारायण ओझा, जिला प्रभारी हरिओम यादव, राजगढ़ विधायक बाबू सिंह तवर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, डॉक्टर भारत वर्मा, चंदर सिंह सोंधिया, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमेंद्र चौहान, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विष्णु गुर्जर और युवक कांग्रेस के जिले के सभी पदाधिकारी, सभी विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, महासचिव उपस्थित रहे।
जयवर्धन सिंह ने कहा कि हम सबको मिलकर इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है। प्रदेश की जनता आने वाले समय में शिवराज को मुंहतोड़ जवाब देगी।

प्रियव्रत सिंह ने कहा संगठन ही सर्वोपरि है। पेट्रोल डीजल के कितने दाम बढ़ गए कि पेट्रोल पंप रेट रेट खेल रहा है।

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *