मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग एवम सामान्य वर्ग को दिया आरक्षण का सच्चा लाभ – दिलवर यादव



गजराज सिंह मीणा
ब्यावरा राजगढ़।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10% आरक्षण दिया है। यह मोदी सरकार का क्रांतिकारी एवम बहु जन हिताय बहु जन सुखाय वाला जनकल्याणकारी कार्य है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष दिलवर यादव ने पत्रकार वार्ता में कही। इस विषय को भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा मोर्चा जिला राजगढ़ के बैनर तले ब्यावरा रेस्टहाउस पर पत्रकार बन्धुओ के साथ साझा किया गया। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष दिलवर यादव ने विस्तार से इस आरक्षण के लाभ के बारे में चर्चा की इस वार्ता में जिला महामंत्री जगदीश पंवार, कैलाश सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनवारी सोनी, जिले के कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन अग्रवाल द्वारा किया गया।

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *