अशोक गुप्ता पुनः जिलाध्यक्ष, मांगीलाल गुर्जर बने विहिप जिला मंत्री



गजराज सिंह मीणा
ब्यावरा राजगढ़

विश्व हिन्दू परिषद् प्रांतीय बैठक भोपाल में संपन्न हुई। जिसमें केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही बैठक में केंद्रीय सह मंत्री दिनेश उपाध्यय, क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी, प्रान्त संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव, प्रान्त मंत्री पप्पू वर्मा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कार्यकरताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक के अंत में प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा द्वारा कुछ कार्यकर्ताओं के दवित्य परिवर्तन भी किए गए। अशोक गुप्ता को पुनः जिला अध्यक्ष ब्यावरा नियुक्त किया गया। ब्यावरा जिले में  जिला मंत्री का दावित्य मांगीलाल गुर्जर बरखेड़ी को दिया गया। दोनों पदाधिकारी की नियुक्ति पर इष्ट मित्रो एवं सामाजिक लोगो के द्वारा बधाईया एवं शुभकामनाएं दी गई। 

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *