गो शरण भक्त मंडल के पौधरोपण अभियान में पंच, पटेलों ने लगाए पौधे




गजराज सिंह ब्यावरा- राजगढ़
भागवताचार्य पंडित सतेंद्र नागर गौ शरण भक्त मण्डल के सानिध्य में चलाए जा रहे पौधरोपण महाअभियान में स्वतंत्रता दिवस एवं तुलसीदास जयंती के शुभ अवसर पर श्रीबालाजी मंदिर हबीपुरा में विभिन्न प्रजातियों के अनेक पौधे रोपे गए जिनमे आम, नीम, पीपल विशेष रूप से लगाये गए। आयोजन में ब्यावरा तहसील के ग्राम पटेलों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया ताकि पौधारोपण, गौ पालन आदि के लिए गांव-गांव तक संदेश पहुंचे। इस आयोजन में मुख्य रूप से नीलगिरी आश्रम के श्रीराम कथा वाचक कपिल कुमार शर्मा, भागवत कथा वाचक कामैशकृष्ण शर्मा, पटेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल, जिला अध्यक्ष भगवान सिंह पटेल, उपाध्यक्ष धीरप सिंह गुर्जर, तहसील अध्यक्ष रामबाबू गुर्जर, जसवंत सिंह खिलचीपुर तहसील पटेल, बलराम सिंह पटेल सुठालिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनारायण दांगी, जनपद अध्यक्ष जगदीश दांगी, उपाध्यक्ष चेन सिंह गुर्जर, पटेल हरिशंकरशर्मा, लखन बालचढ़ी, पटेल हरिनारायण, पटेल लक्ष्मण सिंह, पटेल कैलाश नारायण, पटेल देवखेड़ी, पटेल जगदीश, सुरजीत अजवानी, कपिल शिवहरे, पटेल गनेश प्रसाद, रामगोपाल नेताजी, पटेल विजलेश, शिवराज सिंह दांगी, पटेल प्रभुलाल, गोपाल दांगी, बापूलाल दांगी, अन्ना साहब, मोहन गुर्जर, ओम लववंशी, गिर्राज लववंशी, पत्रकार गजराज सिंह मीना, बृजेश त्रवेदी, पीडी गोड़, रोहित मेवाडे, दिनेश यादव, रामबाबू पटेल खजुरिया, देवी सिंह लववंसी, आरएस दांगी भूरा, गोविंद शर्मा, भानु मीना, दौलतराम दांगी, गोविंद पटेल, रामबाबू मीना, विनोद शर्मा, बबलू मीना, गोपाल शर्मा, बने सिंह, बद्री प्रसाद मीना, भारत सिंह, संजू ,भारत बना, पप्पू दांगी, सुरेश दांगी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल के सदस्य कपिल शिवहरे ने किया एवं आभार शिवराज सिंह दांगी ने प्रकट किया।

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *