भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने लखनसिंह दांगी



गजराजसिंह मीणा
ब्यावरा राजगढ़।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह द्वारा घोषित अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में ब्यावरा क्षेत्र के युवा नेता एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य लखनसिंह दांगी को उनकी सक्रियता के चलते भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया। दांगी जन्म से ही भाजपा के लिए कार्य कर रहे हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नियुक्ति के बाद से ही श्रीदांगी का जिलेभर में जोरदार स्वागत किया जा रहा हैं।
ब्यावरा नगर में भाजपाईयों, सामाजिक संगठनों, मीणा समाज धर्मशाला सहित क्षेत्र के ग्राम हबीपुरा, लोधीपुरा जोड़, झरखेड़ा, लखनवास, मलवार आदि अन्य गांवों में उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीदांगी की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए पुष्पहारों से स्वागत सत्कार किया। इसके पहले जिला मुख्यालय राजगढ़, खिलचीपुर, जीरापुर, छापीहेड़ा, खुजनेर, पचोर, संडावता, पचोर, तलेन, बोड़ा आदि अन्य जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सांफा, साल-श्रीफल एवं हारफूलों से जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार से जुड़ने वाले श्रीदांगी धर्म जागरण जिला प्रमुख, मां नर्मदा कुंभ जिला संयोजक, विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री, जिला मंत्री सहित किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी आदि पदों पर कार्य कर चुकें हैं। इसके अलावा श्री दांगी हायर सेकंडरी स्कूल ब्यावरा में छात्र संघ अध्यक्ष, महाविद्यालय निर्माण समिति अध्यक्ष, बालचिड़ी सरपंच और जनपद सदस्य भी रह चुकें हैं। श्री दांगी की इस नियुक्ति से जिलेभर के भाजपाईयों में खुशी की लहर हैं। वहीं युवाओं में उत्साह देखा जा रहा हैं।

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *