राज्यपाल के नाम कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर जताया आक्रोश



गजराज सिंह मीणा ब्यावरा राजगढ़। केंद्र सरकार काले कृषि कानून लाकर लगातार किसानों पर 1 वर्ष से अत्याचार पर आमादा है । केंद्र सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा तब हो गई जब उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के गृह क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के समय लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर लौट रहे किसानों पर मंत्री पुत्र के वाहन से 4 किसानों की हत्या का अपराध किया है। साथ ही पीड़ित किसानों के परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी व अन्य नेताओं को गिरफ्तार की कार्रवाई की है। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन मेंहत्या के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने सहित मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए ।श्रीमती प्रियंका गांधी व अन्य नेताओं को अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी करने वाले दोषियों पर कार्रवाई हो। धरना प्रदर्शन में विधायक रामचंद्र दांगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉक्टर भारत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंदर सिंह सोंधिया, वरिष्ठ कांग्रेसी विष्णु देव शास्त्री, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव, गादिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण गोपाल, ब्लॉक अध्यक्ष हुकुम दांगी, डॉ विश्वनाथ दांगी, शिव नारायण अहिरवार, लक्की दांगी, विष्णु गुर्जर, कैलाश प्रजापति, रामनारायण भारती, जय जगताप, जगदीश सेन, अर्पित शर्मा, गिरीश शाक्य, कल्याण तोमर, कमलेश विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *