चांचौड़ा।
रेंज परिसर बीनागंज में नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पुस्तकालय की स्थापना 1960 में की गई थी। इसकी पुरानी बिल्डिंग जर्जर हो गई थी इस कारण नवीन भवन का निर्माण किया गया।। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह मीणा आईपीएस, श्रीमती ममता मीणा पूर्व विधायक, तहसीलदार रामाशंकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन मोहन नाटाणी ने की। मदन मोहन नाटाणी ने अपने कुछ साथियों के साथ साथ ही पुस्तकालय की स्थापना की थी। धूमधाम से पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया जिसमें नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन महेश गोयल एवम प्रदीप गुप्ता ने किया। इस अवसर पर देवेन्द्र पाटोंदी, विजयसिंह रघुवंशी, घासी लाल नामदेव, सुनील दत्त शर्मा, जिनेश जैन, गोपाल बंसल, अन्नू खंडेलवाल, सूर्य प्रकाश सोनी, हेमंत श्रीमाल, सत्यनारायण शर्मा, योगेश जैन, सुरेश सोनी, राधेश्याम साहू, श्यामसुंदर साहू, मनोहर सोनी, बाबूलाल माली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Latest news
- 9 जून को भगवान बिरसा मुंडाजी की शहादत दिवस पर कोल जनजाति महासम्मेलन, विधायक शरद कोल ने ली बैठक
- पत्नी के प्राइवेट पार्ट में हाथ डाला, स्तनों को नाखूनों से नोंचा
- क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की 8 जून को रिंग सेरेमनी, दुल्हन के बारे में जानिए
- डीजीएम विद्युत वितरण कंपनी की 2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
- देवास में पुलिस की अनोखी कार्रवाई: बाराती बनकर जब्त किए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली
- मध्य प्रदेश में बड़ा फेरबदल: 4 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हटाया गया
- जॉनसन कंट्रोल्स-हिताची की इंदौर में ‘एक्सचेंज’ कार्यशाला
- मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने दिए मंंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR के आदेश
- कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने वाले मंत्री विजय शाह के 5 विवादित बयान
- मंत्री शाह के खिलाफ थाने पहुंची कांग्रेस, पटवारी ने पीएम को लिखा लेटर
