ब्यावरा। स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूना ब्यावरा मे कन्या पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रबंध समिति विवेकानन्द शिक्षा एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल, सचिव अशोक दांगी ने कन्या पूजन किया। कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिह हांडा ने रखी। कार्यक्रम का संचालन रूपेन्द्र सिह परमार ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती कमलेश श्रीवास्तव, सीमा दांगी, प्रति शुक्ला, सपना कन्डरे आदि उपस्थित रहे। आभार देवेन्द्र सिह हांडा ने माना।