चांचौड़ा। भारतीय मजदूर संघ जिला गुना का प्रतिनिधि मण्डल भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मस्वरूप भार्गव के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चाचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीना से उनके निज निवास अजगरी हाउस जाकर मजदूरो की समस्याओ को लेकर मिला। प्रतिनिधि मंडल में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष शिवचरन दुवे, जिला मंत्री सुरेश रघुवंशी, राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय उपाध्यक्ष प्रधुमन सोनी, केशव दुवे एव राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव कृष्ण गोपाल मीना भी उपस्थित थे।किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ममता मीना ने प्रतिनिधि मंडल को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
