उन्हें लगता है कि हम सरकार में आने वाले है…



thedmnews.com  इंदौर। गुजरात के विधानसभा चुनाव परिणामों और राजस्थान के उपचुनाव के नतीजों ने मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर के कांग्रेसियों को उत्साह से भर दिया है. उन्हें ये लगने लगा है कि 15 साल बाद कांग्रेस मप्र की सत्ता में वापसी करने वाली है। इसलिए हर एक विधानसभा क्षेत्र में दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। भोजन भण्डारे, धार्मिक, सामाजिक आयोजनों की झड़ी लगी हुई है। इनके आयोजक ज्यादा वो कांग्रेस नेता है जो खुद को विधानसभा टिकट का प्रबल दावेदार मान रहे है।

क्षेत्र क्रमांक 1 में घमासान 

सबसे ज्यादा घमासान विधानसत्रा क्षेत्र क्रमंक 1 में नजर आ रहा है। यहां आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेस नेता टिकट के लिए अभी से दावेदारी जताते हुए लगातार आयोजन पर आयोजन किए जा रहे है। क्षेत्र में गजेंद्र वर्मा धार्मिक आयोजन कर रहे है। संजय शुक्ला वार्डवार दाल बाफला पार्टी लोगों को दे रहे है। कमलेश खण्डेलवाल भी धार्मिक आयोजन करने में लगे हुए है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन में शैलेष गर्ग दावेदारी कर रहे है, जबकि विधानसभा पांच में कांग्रेस नेता छोटे यादव को टिकट देने की गुहार उठ रही है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी के लड़के दीपक पिंटू जोशी की दावेदारी को भी विधानसभा 5 में आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस के दावेदार सक्रिय हो गए है। राऊ की सीट पर वर्तमान विधायक जीतू पटवारी ने सक्रियता को बढ़ाया है। thedmnews.com

समारोह में सक्रिया हुए भाजपा नेेेेता 

इधर इंदौर जिले की 9 सीटों में से 8 सीटों पर भाजपा के विधायक है और मोदी लहर में ये पिछली बार बड़े अंतर से चुनाव जीते है इसलिए इनमें से किसी का टिकट कटने की संभावना कम जानकर दूसरे दावेदार सक्रिय नहीं है। केवल क्षेत्र क्रमांक 3 में युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने धार्मिक आयोजन कराकर दस्तक दी है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुमित मिश्रा ने रोज सुबह सायकिल से निकल कार्यकर्ताओं से संपर्क का अभियान छेड़ रखा है। राऊ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक है। इसलिए वहां भाजपा के कुछ नेताओं की नजर है। जिसमें कृष्णमुरारी मोघे और मधु वर्मा और मोहित संतोष वर्मा प्रमुख है।

भाजपा के वर्तमान विधायक भी सक्रिय बने हुए है। शादी समारोह, उठावने, शोक बैठकों आदि में दावेदारों की उपस्थिति भी नजर आने लगी है।thedmnews.com

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *