करोड़पति है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेशवासियों को सूचित हो



thedmnews.com नई दिल्ली. देश के 81 फीसदी मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। 177 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इनमें सबसे अमीर हैं। त्रिपुरा के माणिक सरकार की संपत्ति सबसे कम 26 लाख रु. हैं। राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे 4 करोड़ की संपत्ति के सथ 17वें नंबर पर हैं।  मप्र के मुख्यमंत्री और किसान पुत्र शिवराजसिंह चौहान भी करोड़पति की सूची में शामिल है।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 31 मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामों के आधार पर एसो. फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच ने यह रिपोर्ट जारी की है।
– रिपोर्ट के अनुसार, 25 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। दो की संपत्ति तो 100 करोड़ से भी ज्यादा है। सभी 31 सीएम की संपत्तियों की औसत कीमत 16.18 करोड़ रुपए है।
31 सीएम में से 35% के खिलाफ आपराधिक केस
– रिपोर्ट के अनुसार,l देश के 35% मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 31 में से 11 मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ ऐसे मामले घोषित किए हैं। 26% मुख्यमंत्रियों के खिलाफ तो हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामले हैं।
योगी की संपत्ति 95 लाख, केजरीवाल की 2 करोड़ रु.
विजय रूपाणी, गुजरात 9.09 करोड़
शिवराज सिंह, मप्र6.27 करोड़
रमन सिंह, छत्तीसगढ़5.61 करोड़
देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र4.34 करोड़
जयराम ठाकुर, हिमाचल3.27 करोड़
नीतीश कुमार, बिहार1.71 करोड़
मनोहर खट्‌टर, हरियाणा0.61 करोड़
झारखंड रघुवर दास 0.72 करोड़

thedmnews.com

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *