खातेगांव.
खातेगांव विधानसभा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली तीन सड़कों का भूमिपूजन शनिवार को विधायक आशीष शर्मा
ने किया। बनने वाली इन तीनों सड़कों की कुल लागत लगभग 8 करोड़ रुपए से अधिक है।
ग्राम भवरास से खूबगांव की 3.80 किमी की लागत 1 करोड़ 18 लाख, ग्राम मालागांव से धुंध्याखेड़ी रोड से मवासा मवासी मार्ग दूरी 3.70 किमी की लागत
में 1 करोड़ 93 लाख और ग्राम मालागांव से धुंध्याखेडी़ दूरी 6.70 किमी लागत 4 करोड़ 95 लाख है। मंडल अध्यक्ष डॉ.आर एन यादव एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनारायण साहू ने अपना उद्बोधन दिया। भाजपा जिला महामंत्री नंदू चौधरी ने संबोधित करते हुए क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। ग्रामीणों की मांग पर अन्य तीन-चार छोटे मार्गों को भी जल्द मंजूर कराने की बात कही। भरत पटेल, कैलाश टाडा, रामेश्वर यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह राजावत, मंडल महामंत्री अर्जुन पंवार, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र
पंवार आदि उपस्थित थे। संचालन संतोष मंडलोई ने किया। जानकारी भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी राजेश गोस्वामी ने दी।