10 मंत्री ही बचा पाए अपनी सीट, कौन कहां से हारा

follow us – https://www.facebook.com

जयपुर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित 30 मंत्रियों में से सिर्फ 8 ही दोबारा विधानसभा पहुंचने में कामयाब हो पाए हैं। इनमें 4 मंत्री वे भी हैं, जो टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से बागी होकर मैदान में उतरे थे। मंत्रियों की हार में एंटी इनकंबेंसी सबसे बड़ा फैक्टर रहा। ज्यादातर मंत्रियों को टिकट दिए जाने का विरोध बीजेपी की रायशुमारी बैठकों में भी हुआ था।

राजस्थान विधानसभा चुनावों में 99 सीटें जीत कर कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए अब भी एक सीट की दरकार है। वहीं भाजपा को मिली हार के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल कल्याण सिंह को सौंप दिया है। भाजपा को सिर्फ 73 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। इस चुनाव में वसुंधरा राजे सरकार के आधे से ज्यादा मंत्रिमंडल हार गए है।

भाजपा के ये मंत्री सीट बचाने में रहे कामयाब

  • झालरापाटन से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
  • मालवीय नगर से चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ
  • बाली से ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह
  • अजमेर दक्षिण से महिला-बाल विकास मंत्री अनीता भदेल
  • अजमेर उत्तर से शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी
  • चूरू से पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़
  • राजसमंद से उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी
  • उदयपुर से गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया

 ये मंत्री हारे

  • अरुण चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय मंत्री, सिविल लाइंस
  • राजपाल सिंह, उद्योग मंत्री, झोटवाड़ा
  • प्रभुलाल सैनी, कृषि मंत्री, अंता
  • यूनुस खान, परिवहन मंत्री, टोंक
  • अजय सिंह, सहकारिता मंत्री, डेगाना
  • राम प्रताप, जल संसाधन मंत्री, हनुमानगढ़
  • गजेंद्र सिंह, वन मंत्री, लोहावट
  • श्रीचंद कृपलानी, यूडीएच मंत्री, निंबाहेड़ा

4 मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष पर भारी पड़े निर्दलीय

  • राज्यमंत्री ओटा राम देवासी को निर्दलीय संयम लोढ़ा ने हराया
  • राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया को निर्दलीय महादेव सिंह ने हराया
  • निर्दलीय कांतिप्रसाद ने कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भडाना को हराया
  • बसपा के जोगिंदर सिंह अवाना ने राज्य मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा को हराया
  • भारतीय ट्राइबल पार्टी के राजकुमार रोट ने राज्य मंत्री सुशील कटारा को हराया
  • निर्दलीय आलोक बेनीवाल ने विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह को हराया
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पुखराज ने राज्य मंत्री कमसा को हराया है

 4 मंत्री बागी बनकर उतरे, दो अपनों से हारे
राजकुमार रिणवा देवस्थान राज्य मंत्री थे, इनको रतनगढ़ से भाजपा के ही अभिनेष ने हराया।
सुरेंद्र गोयल पीएचईडी मंत्री थे, इनको जैतारण से भाजपा के अविनाश ने हराया।

LIKE FB PAGE https://www.facebook.com

कमेंट करें/ दोस्‍तों के साथ शेयर करें।