17 दिसंबर को शपथ लेंगे CM अशोक गहलोत



follow us – https://www.facebook.com

जयपुर. राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 17 दिसंबर को यहां पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शपथ लेंगे। गहलोत ने यहां विधायक दल की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमिटी में कई अहम पदों पर रह चुके गहलोत तीन बार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। कई देशों की यात्रा कर चुके गहलोत ने राजनीति के अलावा 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के दौरान पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी शरणार्थियों के शिविरों में काम किया और कई सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहे।

तीसरी बार सीएम बनेंगे अशोक गहलोत 
अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले वह चौथे नेता हैं। गहलोत से पहले भैंरोसिंह शेखावत और हरिदेव जोशी ही तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बने। हालांकि मोहन लाल सुखाड़िया सबसे अधिक चार बार इस पद पर रहे। राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप कार्यभार संभालने जा रहे गहलोत 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।

LIKE FB PAGE https://www.facebook.com

कमेंट करें/ दोस्‍तों के साथ शेयर करें।

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *