होली की रात करें चंद्रदेव का स्मरण, दरिद्रता होगी दूर



thedmnews.in प्रेम-सौहार्द, हर्ष-उल्लास का त्योहार होली सदियों से मनाया जा रहा है। यह त्योहार सिर्फ रंगों का ही पर्व नहीं है, सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं से भी जुड़ा यह त्योहार है। आइए जानते हैं इस त्योहार से जुड़ी खास बातों के बारे में।

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को यह त्योहार नई खुशियां और नई उमंग लेकर आता है। होली की रात घर की छत पर जाकर चंद्र देव का स्मरण करें और उन्हें सफेद रंग का प्रसाद अर्पित करें। ऐसा करने से घर-परिवार में आने वाली आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। होली पर अपने घर या प्रतिष्ठान में कहीं अंधकार न रहने दें। रात में सारी लाइट जलाकर रोशनी करें। होली के त्योहार पर गरीबों को भोजन अवश्य कराएं। घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और दीपक जलाएं। thedmnews.in

होली के दिन सूर्य अस्त होने से पहले घर और प्रतिष्ठान में धूप-दीप अवश्य जलाएं। होलिका दहन के अगले दिन होलिका की थोड़ी सी राख को अपने शरीर पर मल लें। माना जाता है कि इससे ग्रह शांत होते हैं। होली पर्व नवसंवत और नववर्ष के आरंभ का प्रतीक माना जाता है। त्योहार पर ध्यान रखें कि किसी से विवाद न हो। घर-परिवार में शांति बनाए रखें। त्योहार के दिन देर तक सोना नहीं चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैंजिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। 

www.thedmnews.com

दोस्‍तो के साथ शेयर करें।

[frontpage_news widget="10514" name="Latest News"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *