Latest news

“MP में कांग्रेस के 9 गुट सक्रिय, दसवां गुट बावरिया ने बना लिया”



भोपाल.

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 9 गुट सक्रिय हैं और दसवां गुट बावरिया ने बना लिया है| यह कहना है भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का| प्रभात झा ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस में तो गुटीय राजनीति सक्रिय है| प्रभात झा ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया के उन बयानों को निशाना बनाते हुए कहा जिसमे उन्होंने सीएम कैंडिडेट और अनुसूचित जाति वर्ग के नेता को उपमुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी| प्रभात झा ने तंज कसते हुए कहा कांग्रेस पहले चुनाव तो जीत जाए फिर ऐसी बात करे, ऐसी बातें चुनाव न जीतने वाली पार्टी ही करती हैं| उन्होंने कहा दीपक बावरिया अपना एक नया गुट बना रहे हैं, इस लालच में कि चाहे सरकार आये या न आये कम से कम प्रदेश में अपना गुट तो बना रहे, उन्हें इसी में सफलता हासिल करनी है|

दरअसल, इन दिनों बावरिया अपने ही बयानों के कारण चर्चा में है और पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे हैं| हालही में उन्होंने कहा था कमलनाथ या ज्योतिरादित्य सिंधिया में से किसी एक को मुख्यमंत्री का चेहरा प्रोजेक्ट किया जाएगा। उनका यह बयान एेसे समय आया है, जब कांग्रेस में सीएम प्रोजेक्ट किए जाने की बात लगभग बंद हो चुकी थी। इससे कांग्रेस में गुटबाजी फिर से दिखने के आसार हैं। यह पहला मौका नहीं है जब बावरिया ने एेसा बयान दिया हो। वे इससे पहले कह चुके हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सुरेन्द्र चौधरी उपमुख्यमंत्री होंगे। उनके इस बयान का पार्टी के ही नेताओं ने तीखा विरोध किया था। अब भाजपा ने भी उनके बयानों पर निशाना साधा है|

कमलनाथ की कहीं दाल नहीं गलने वाली
पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रभात झा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर भी निशाना साधा| झा ने कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कमलनाथ सीनियर नेता हैं, 37 साल से सांसद है और सिर्फ छिंदवाड़ा तक ही सीमित हैं| उन्हें जबरदस्ती प्रदेश की जिम्मेदारी दे दी या, जबरदस्ती उन्होंने जिम्मेदारी ले ली हो| कांग्रेस उद्योगपति से राजनीति करा रही है, उनका स्वास्थ भी ठीक रहता या नहीं मुझे नहीं पता| लेकिन उनके स्वाभाव में भी राजनीति नहीं है, वो किसी की सुन नहीं सकते, वो संगठन का काम कैसे करेंगे, वो किसी से दबते नहीं हैं| इतने सालों में वो केंद्रीय मंत्री रहे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें संगठन का काम नहीं दिया| प्रभात झा ने कहा कमलनाथ प्रदेश में कहीं भी चले जाएं, छिंदवाड़ा छोड़कर उनकी दाल कहीं भी नहीं गलने वाली है|

दिग्विजय के दौरों पर कांग्रेस ने कसी लगाम
प्रभात झा ने कांग्रेस नेताओं की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाये हैं| उन्होंने कहा भाजपा में सब दौरे पर रहते हैं, जनता के बीच रहते हैं| लेकिन कांग्रेस के नेताओं के दौरे रद्द हो रहे हैं| उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह घूम रहे थे तो दिग्विजयसिंह के दौरों पर भी कांग्रेस ने लगाम कस दी है| भाजपा में सब दौरे पर हैं, हमारे मुख्यमंत्री हमेशा दौरे पर रहते हैं|

www.thedmnews.com

खबर के लिए कमेंट करें/ दोस्‍तों के साथ शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *